फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव चिकित्सक के चार और चाय वाले के पांच परिजन मिले संक्रमित

विज्ञापन
नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रात को पॉजिटिव मिले डॉक्टर के परिवार के चार और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नेहरू पार्क के सामने रहने वाले चाय दुकानदार के परिवार के भी पांच सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 821 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 49 है जबकि 766 ठीक हो चुके है। वीरवार को भी पांच ने कोरोना को मात दी। वहीं 500 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरा का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन के समय सात कोरोना पॉजिटिव आए थे वहीं देर रात को भी चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार रात पॉजिटिव आए एक चिकित्सक और एक अन्य के चार-चार परिजन और वीरवार को पॉजिटिव मिले। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 821 तक पहुंच गया है।
लापरवाही पड़ न जाए भारी
नेहरू पार्क के सामने से पॉजिटिव आया 12 वर्षीय बच्चा अक्सर नेहरू पार्क में खेलता है। यहां झूले भी लगे है। इस बच्चे के अलावा भी सैकड़ों बच्चे, बड़े और बुजुर्ग पार्क में घूमने आते है। इस बच्चे के पॉजिटिव आने के बाद इसके संपर्क में आए परिवार के पांच और सदस्य पॉजिटिव मिले। ऐसे में अभी पार्कों में घूमना महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
- चिकित्सक के परिवार से आए पांच पॉजिटिव : बोहरा अस्पताल से 50 वर्षीय चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट बुधवार देर रात को पॉजिटिव आई थी। वह बाढड़ा अस्पताल में प्रैक्टिस करते है। वीरवार को उनकी 56 वर्षीय भाभी जो कि गोलागढ़ में चिकित्सक है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह अनाजमंडी में रहती है। उनके अलावा उक्त महिला चिकित्सक के 22 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह एमबीबीएस कर रहा है। इसके अलावा 50 वर्षीय चिकित्सक की 24 वर्षीय बेटी जो की एमबीबीएस के बाद एमडी की तैयारी कर रही है, वह और उससे छोटी बेटी 21 वर्षीय जो कि कानून की पढ़ाई कर रही है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी रात को पॉजिटिव आए चिकित्सक के संपर्क में आए है।
- 12 वर्षीय बच्चे के बाद परिवार के पांच सदस्य मिले पॉजिटिव : बुधवार रात को नेहरू पार्क के सामने रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चे का पिता सब्जी विक्रेता है। वीरवार को बच्चे के 55 वर्षीय चाचा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह किरोड़ीमल मंदिर के पीछे चाय की दुकान चलाता है। 55 वर्षीय व्यक्ति की 52 वर्षीय पत्नी, 17 वर्षीय बेटी, 14 वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी पॉजिटिव आए 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आए है।
- शिक्षक मिला पॉजिटिव : रात को पॉजिटिव आए चार लोगों में शिव नगर कॉलोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति भी है। उक्त व्यक्ति दिनोद गेट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और पिछले करीब 15 दिन से घर में ही रह रहा था। इनकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- दोबारा हुआ पॉजिटिव : बैंक कॉलोनी भिवानी से 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अर्बन स्टेट हिसार में निजी गाड़ी चलाता है और यह पहले 12 जुलाई को भी कोरोना पॉजिटिव आ चुका है।
वर्जन-
लापरवाही महंगी पड़ रही है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार है मगर लोग सावधानी बरते। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि बार-बार हाथ धोते रहे। मुंह पर मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी बनाकर रखे। यदि किसी को खांसी-जुकाम, गले में तकलीफ संबंधित कोई समस्या है तो वे चिकित्सक से जांच करवाए।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें