फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएलएसए ने महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 10 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया, सीजेएम कम
विज्ञापन
ढिगावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने एडीआर सेंटर के सभागार और गांव झरवाई में कार्यक्रम आयोजित किए। एडीआर सेंटर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने जिला न्यायालय के कामों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कानूनी सहायता, महिला अधिकारों और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर चर्चा की गई, जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का एक अवसर है। हर साल महिला दिवस पर एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है, जो महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए प्रेरणा का काम करती है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सीजेएम कम सचिव पवन कुमार ने ग्राम पंचायत झरवाई में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ग्राम झरवाई सरपंच कमला देवी व ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।
महिला सम्मान समारोह में सीजेएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहारिक रूप से अपनाना होगा। हमें महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देना होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झरवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, प्रशासन, पुलिस सेवा, सरपंचों, पंचों, महिला सफाई कर्मचारियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय मातृ शक्ति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें