फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड री अपीयर परीक्षाओं में पहले दिन पकड़े नकल के 21 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड (रि-अपीयर) जनवरी-2020 की परीक्षा का संचालन बुधवार से आरंभ हो गया है। डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर), डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष-2018 (रि-अपीयर) एवं द्वितीय प्रवेश वर्ष-2017 (रि-अपीयर) परीक्षा में नकल के 21 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों द्वारा प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। इसमें जिला कुरुक्षेत्र, महेन्द्रगढ़, रोहतक एवं सोनीपत के परीक्षा केंद्रों पर नकल के 21 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अध्यक्ष ने 22 स्पेशल प्रभावी अध्यक्ष उड़नदस्ते गठित किए हैं, जोकि प्रदेश भर में सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों पर निगाहें बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें