फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड़क, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
04 फोटो ठिठुरन भरी सर्दी से बचने के लिए अलाव सेकते हुए महिलाएं। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
मंगलवार रात से रुक-रुक कर शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार सुबह तक जारी रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। आठ किलोमीटर प्रति घंटे से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। शीतलहर के प्रकोप के कारण दिनभर लोग कांपते रहे। ठंड का असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान 16.5 तो न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार क बाद बुधवार को भी बारिश का सिलसिला चला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को इसमें गिरावट रही। बूंदाबांदी और बढ़ी ठंड का लोगों की दिनचर्या पर असर देखा गया। बाजारों में दिनभर वीरानी छाई रही वहीं बच्चे और बड़े घर में रहे। लोगों को सड़क किनारे अलाव तापते भी देखा गया। भिवानी ही नहीं ढिगावा, लोहारू, बवानीखेड़ा, तोशाम में भी बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से किसान खुश हैं। उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि यह बूंदाबांदी और ओस ने सिंचाई का काम किया है। अब फसल बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें