राजपूत धर्मशाला में 24वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संजय वर्मा को सम्मानि
भिवानी। रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में 24वीं जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डाक विभाग भिवानी के मुख्य प्रबंधक संजय वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कराटे सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम भी है।
प्रतियोगिता सचिव प्रवीण गहलोत ने जानकारी दी कि 30 किलोग्राम भार वर्ग में दिवेश और मनवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा विभिन्न भार वर्गों में रियांश व कर्तव्य, अरिजीत व गौतम, सूर्या व रूपेश, परमांश व हेमांक, नित्या व चेतना, प्रीत व चैतन्य, विवान व हर्षित तथा दिवेश व मानविक ने भी अपने-अपने वर्गों के फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर खेल संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन की सभी ने सराहना की।