भिवानी। डीसी नरेश नरवाल के मार्ग दर्शन में जिलेभर में ब्लाॅक स्तर पर हर घर परिवार सूर्य नमस्कार की थीम पर सूर्य नमस्कार शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव व शहरों में व्यायामशालाओं, स्कूलों तथा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आयुष योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। वीरवार को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अव्वल आने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सूर्य नमस्कार की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुदेश कुमार प्रथम, पूजा द्वितीय, पूजा व सन्नी तृतीय स्थान पर रहे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करना हमारे शरीर में लचीलापन, मांसपेशियों की मजबूती तथा रक्त तंत्र एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इससे हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। हमें सूर्य नमस्कार से अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा योग आयोग हमें स्वस्थ रखने को लेकर प्रतिबद्ध है। आयोग के निर्देशानुसार ही सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में नागरिकों को नियमित रूप से योगाभ्यास व सूर्य नमस्कार करने के बारे में जागरूक किया। सूर्य नमस्कार की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुदेश कुमार प्रथम, पूजा द्वितीय पूजा व सन्नी तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा 108 सूर्य नमस्कार परिवार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानी देवी व परिवार तथा द्वितीय स्थान में मुकेश व परिवार रहा। कार्यक्रम काेर्डिनेटर डॉ. संजय वैद के अलावा जिला प्रोग्राम मैनेजर डाॅ. अर्चना श्योराणा, डाॅ. निशा खट्टर एवं डाॅ. रश्मि शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। 108 सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता के लिए निर्वाचक मण्डल में राजपाल धनाना, गजानंद, कविता योग विशेषज्ञ, मनीषा शामिल रहे। संवाद