भिवानी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग को लेकर शहरभर में प्रदर्शन कर रहे पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने वीरवार को ढोल की थाप पर शहर के कई हिस्सों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। वहीं दिल्ली मेयर चुनाव के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के जजों के जिंदाबाद के बैनर भी दिखाए।
ईश्वर मान ने कहा कि चुनावों के नाम पर हजारों करोड़ का बजट खर्च होता है, ये आर्थिक बोझ देश की जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। वहीं शहर के विभिन्न चौराहों पर ढोल बजाकर लोगों को भी अपनी मांग के प्रति लोगों को जागरूक किया। संवाद