राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कैलेंडर जारी होने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय व ब्लॉक लेवल खेलकूद स्पर्धाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। इसके तहत ब्लॉक लेवल पर 1 अगस्त से 6 अगस्त तक अंडर-14, 17, 19 लड़कों व लड़कियों के सभी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 19 अगस्त से 5 सितंबर तक कराई जाएगी।जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय सभी प्रतियोगिता भीम स्टेडियम में कराई जाएगी। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह भादू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतू कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र
कक्षा की सत्यापित कॉपी
पिछली कक्षा की अंक तालिका
स्पोट्र्स फंड की दो साल की रसीद
दाखिला रजिस्टर की प्रति
कब होगी कौन सी प्रतियोगिता
19 अगस्त को अंडर-14, 17, 19 लड़कों व 20 अगस्त को की आर्चेरी, बाक्सिंग, बैडमिंटन, साइक्लिंग, फेंसिंग, व अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। अंडर-17,19 वर्ग की बाक्सिंग व साइक्लिंग स्पर्धा कराई जाएगी। 22 अगस्त को लड़कों व 23 अगस्त को लड़कियों की टेबल टेनिस, जिम्रास्टिक, जूडो, स्विमिंग, वाटर पोलो, शूटिंग व अंडर-17 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। 24 अगस्त को सभी आयुवर्गों में लड़कों व 26 अगस्त को लड़कियों की ताइंक्वांडों, फुटबॉल, टेनिस, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबाल स्पर्धा होगी। वहीं 27 अगस्त को लड़कों व 29 अगस्त को लड़कियों की चेस, कराटे, नेटबॉल, स्केटिंग, योगा व 29 अगस्त से 1 सितंबर तक अंडर-14 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। 30 अगस्त को सभी वर्गों में लड़कों की सॉफ्टबाल, हैंडबाल, हॉकी, वालीवॉल, बास्केटबॉल स्पर्धा तो 31 अगस्त को लड़कियों की स्पर्धा होगी। वहीं कुश्ती व खो-खो प्रतियोगिता 1 सितंबर को लड़कों व 2 सितंबर को लड़कियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। 2 सितंबर से 5 सितंबर तक अंडर-17, 19 लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। तो 3 सितंबर को अंडर-14, 17, 19 लड़कों की एथलेटिक्स व 5 सितंबर को लड़कियों की प्रतियोगिता होगी।