फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया-डेंगू की रोकथाम को शहर में चला फॉगिंग अभियान

Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार फॉगिंग का जिम्मा पूरी तरह मिलने के बाद नगर परिषद ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में फॉगिंग अभियान चलाया। शहर के सभी मुख्य मार्गों और कुछ कॉलोनियों में फॉगिंग  करवाई गई। सरकार ने इस बार फॉगिंग की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर परिषद को सौंपी है। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ दवाई मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने सभी फॉगिंग मशीनें स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दी है। अभियान की शुरुआत नप कार्यालय से ही गई और घंटाघर चौक तक के मार्ग पर फोगिंग अभियान चलाया। यहां के बाद अन्य क्षेत्रों व कुछ कॉलोनियों में भी फॉगिंग  अभियान चलाया गया। ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे शहर में फोगिंग अभियान किया जाएगा। सभी कॉलोनियों में फॉगिंग अभियान चलेगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द शहर की सभी कॉलोनियों में फॉगिंग हो ताकि मच्छर को पनपने से रोका जा सके। अभियान में ब्रहमजीत के साथ प्रवीण व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें