सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर उतारते हुए कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल में रविवार को भी हिसार प्लांट से ऑक्सीजन लेकर गाड़ी पहुंची। ऑक्सीजन सप्लाई की गाड़ी के साथ पुलिस की एक गाड़ी भी साथ आई। रविवार को हिसार प्लांट से 62 ऑक्सीजन सिलिंडर भिवानी पहुंचे। जिनमें 33 सिलिंडर डी टाइप व 29 सिलिंडर बी टाइप के शामिल हैं। टी टाइप बड़े एक सिलिंडर में करीब छह हजार लीटर ऑक्सीजन आती है। जबकि बी टाइप छोटे सिलिंडर में करीब 1500 लीटर ऑक्सीजन होती है। इन दोनों ही श्रेणियों के ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई जिला सामान्य अस्पताल के ऑक्सीजन गैस प्लांट सहित पीएचसी, सीएचसी के अलावा एंबुलेंस गाड़ियों पर भी हो रही है।
ऑक्सीजन की मारामारी अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन भिवानी में स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है। हालांकि ऑक्सीजन को लेकर मारामारी बढ़ने के बाद बाद हिसार प्लांट से भिवानी लाते समय पुलिस सुरक्षा जरूर लगा दी है। अब हिसार प्लांट से रोजाना ही ऑक्सीजन सिलिंडर भिवानी लाए जा रहें हैं। जिला सामान्य अस्पताल के ऑक्सीजन गैस प्लांट के तकनीशियन का कहना है कि ऑक्सीजन की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। पहले रोजाना 15 ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत बनी थी, मगर अब रोजाना ही जिले भर में करीब 60 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है।