फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब छह फरवरी को जिला परिषद की बैठक में गूंजेंगे दस करोड़ बजट से ग्रामीण विकास के मुद्दे

Tue, 04 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब छह फरवरी को जिला परिषद की बैठक में करीब दस करोड़ बजट के ग्रामीण विकास के मुद्दे गूंजेंगे। इसके लिए जिला परिषद की करीब सालभर बाद बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

इसकी वजह पार्षदों के आपसी मतभेद के चलते चेयरपर्सन अनिता मलिक को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। हालांकि अनिता मलिक के खिलाफ एकजुट हुए पार्षद अविश्वास प्रस्ताव साबित नहीं कर पाए। इसके बाद अनिता की कुर्सी बच गई और अब जिप की बैठक का शेड्यूल निर्धारित कर दिया है। हालांकि जिप पार्षदों का एक गुट अब भी सक्रिय है।
इसकी वजह से छह फरवरी को तय हुई बैठक में भी विकास कार्याें के मसले खटाई में पड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, लेकिन जिला परिषद की चेयरपर्सन की तरफ से पूरा प्रयास रहेगा कि दस करोड़ की ग्रांट का जिले के विकास के लिए समान रूप से बंटवारा हो।
विज्ञापन

जिला परिषद का चुनाव 27 नवंबर 2022 को हुआ था। इसमें जिले के 22 वार्डों से चुने हुए पार्षदों में से 19 पार्षदों ने अनिता मलिक के पक्ष में मतदान कर 23 दिसंबर 2022 को चेयरपर्सन चुना था। जिप की तीन से चार बैठकों में वार्डों के लिए ग्रांट का भी वितरण हुआ, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले अनिता ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।
इसके बाद से ही जिला परिषद की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। अनिता मलिक को हटाने के लिए भी छह जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक बुलाई गई। लेकिन इस बैठक में अनिता के खिलाफ दो तिहाई बहुमत साबित नहीं हो पाया।
इसके बाद वह कुर्सी पर बनी रही। अब एक माह बाद जिप की बैठक प्रस्तावित की गई है। इसमें जिले के 22 वार्डों में करीब दस करोड़ की ग्रांट वितरण पर मंथन होगा और रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से कराए जाने की रणनीति तय होगी।
-
फोटो: 04
जिला परिषद हाल में छह फरवरी को सुबह 11 बजे बैठक प्रस्तावित की गई है। बैठक में सभी 22 वार्डों के पार्षदों के साथ करीब दस करोड़ की ग्रांट वितरण को लेकर चर्चा होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं। जिला परिषद में विकास कार्याें को लेकर नई गाइडलाइन आई है, उन्हीं के हिसाब से ग्रांट का वितरण और विकास कार्यों के कराए जाने का भी प्रारुप तैयार होगा। सभी पार्षद एकजुटता के साथ जिले का विकास कराएंगे।
-अनिता मलिक, चेयरपर्सन, जिला परिषद भिवानी।
-
फोटो: 03
नवंबर 2023 में जिला परिषद की बैठक हुई थी। इसके बाद से ही जिला परिषद के विकास कार्य ठप पड़े हैं। जिला परिषद में की अब छह फरवरी को बैठक बुलाई गई है। पिछले सालभर से जिला परिषद के वार्डों में विकास के काम लटके हैं। इस बैठक में भी राजनीतिक अवरोध आ सकता है। इससे लगता नहीं है कि जिला परिषद के विकास कार्य सुचारु रूप से चल पाएंगे क्योंकि जिला परिषद में भाजपा बनाम कांग्रेस की राजनीति हो रही है। इसकी वजह से जिले के विकास कार्यों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-मोनू देवसर, वार्ड सात से जिला पार्षद प्रतिनिधि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें