फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला दोस्त की गाड़ी लेकर जा रहे युवक पर किया तेजधार हथियार से हमला

Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा के पास महिला दोस्त की गाड़ी लेकर जा रहे दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने एक युवक पर पिस्तौल लगाकर भी धमकी दी। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इस संबंध में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बीरण निवासी देवीलाल ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे वह बापोड़ा निवासी महिला दोस्त की गाड़ी लेकर दोनों गांव बापोड़ा में डाबर मंदिर मेंं जा रहे थे। उसी समय उसके गांव का सचिन, आशीष और दीपक वहां आए और आरोपियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया और फिर गाड़ी के अंदर तोड़फोड़ कर दी।
इसमें एक आरोपी ने उसकी कमर में पिस्तौल लगाकर धमकी दी। वहीं, बहस करने के दौरान तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। सदर पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें