फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जोहड़ की खोदाई पर विवाद, नंगला में पांच दिन के लिए रोका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जूई। क्षेत्र के गांव नंगला में जोहड़ की खोदाई को लेकर सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच विवाद गहरा गया है। विवाद बढ़ने पर पुलिस की मध्यस्थता में पांच दिन के लिए खोदाई कार्य रोकने पर सहमति बनी है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक एनजीओ द्वारा करवाई जा रही खोदाई पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए काम रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे नंगला गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर जूई थाना पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की सहमति के जोहड़ की खोदाई करवाई जा रही है जिससे गांव के हित प्रभावित हो सकते हैं।

थाने में हुई तीखी नोकझोंक
जूई कलां पुलिस थाने में सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, एनजीओ पदाधिकारी मीत मान और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने कराया बीच-बचाव
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूई थाना के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें भी सुनी गईं।

आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा
पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच फिलहाल पांच दिन के लिए जोहड़ की खोदाई का काम रोकने पर सहमति बनी है। इस दौरान गांव स्तर पर बैठक कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्राम सभा में होगा अंतिम फैसला
जोहड़ की खोदाई होगी या नहीं इसका अंतिम निर्णय अब ग्राम सभा में लिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र, माइकल, बलजीत, दलबीर, महाबीर, रणबीर, सुरेश सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें