फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गैस लीकेज होने से सिलिंडर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

विज्ञापन
गांव दिनोद में गैस लिकेज सिलेण्डर में आग लगने से जला घर का सामान ।
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में गैस लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई जिससे घर का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और सिलिंडर को बाहर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है जब मकान मालिक ओमपति गैस पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीकेज होने लगी और कुछ ही देर में आग लग गई।
आग ने गैस चूल्हे के पास रखी वाशिंग मशीन, चारपाई सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ओमपति ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और आग लगने से उनका करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें