फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्व सीएम बंसीलाल मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी कृषि भूमि पर विवाद, पुलिस ने जब्त किए दो ट्रैक्टर

विज्ञापन
जूई थाने में खड़ा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
जूई । पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के पैतृक गांव गोलागढ़ में मंगलवार को उनके नाम से बने ट्रस्ट के स्वामित्व वाली 17 एकड़ कृषि भूमि में से पांच एकड़ में जुताई करने का विवाद सामने आया है। जूई नहर के साथ लगती इस जमीन पर खेती कर रहे बंसीलाल के भतीजे कृष्ण ने मंगलवार को जूईकलां पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कृषि भूमि को लेकर पूर्व सीएम बंसीलाल के परिवार में पहले से ही विवाद है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच नया मामला सामने आया है। बंसीलाल के भाई महाबीर के बेटे कृष्ण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी व उनकी कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के कहने पर उसने एक सप्ताह पहले पांच एकड़ जमीन की ट्रैक्टर से जुताई की थी।
इसके दो दिन बाद चार-पांच लोग दो ट्रैक्टर लेकर उसी जमीन को दोबारा जोतने पहुंच गए। विरोध किया तो धमकी दी। इस बारे में किरण व श्रुति चौधरी और जूईकलां पुलिस को बताया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस मय टीम मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। कृष्ण ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है और कुछ बाहरी लोग बेवजह दखल दे रहे हैं। वह पिछले करीब नौ साल से इस जमीन पर खेती कर रहा है। गिरदावरी चौधरी बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र के नाम है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के नाम जमीन की मिल्कियत : पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी ने बताया 17 एकड़ जमीन की मिल्कियत 2009 से चौधरी बंसीलाल मेमोरियल ट्रस्ट के नाम है। इसमें सात सदस्य हैं। शुरुआत में यह जमीन चौधरी बंसीलाल के नाम थी और बाद में उनकी पत्नी विद्या देवी के नाम हो गई। 2009 के बाद से इस जमीन पर चौधरी बंसीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ही खेती करवा रहा है। कुछ लोग उकसावे के लिए इस जमीन पर विवाद करवाना चाह रहे हैं।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण को एसपी के संज्ञान में भी लाया गया है। उन्होंने एसडीएम, डीआरओ से भी दस्तावेज पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें