फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 35,797 नोटिसों का निपटान पूरा, जिले में रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तोशाम विधानसभा क्षेत्र में लंबित 35,797 नोटिसों के निपटान का कार्य शुक्रवार शाम पूरा कर लिया गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र ने भिवानी जिले में सबसे पहले यह कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी संदीप कुमार की देखरेख में अभियान को निर्धारित समय में पूरा किया गया। इसमें एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ और निर्वाचन कार्य में जुटे कर्मचारियों ने समर्पण व आपसी तालमेल से योगदान दिया। एमपीएचडब्ल्यू मोहित, सचिन और ईश्वर सहित पूरी टीम ने लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

एसडीएम ने टीम को दी बधाई
कार्य पूरा होने पर एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समय और मानकों के अनुसार पूरा करने के लिए इसी उत्साह और समर्पण से काम करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें