फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर मंथन

Thu, 30 Oct 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 29
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल मुखियाओं संग की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
तोशाम। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने स्कूल मुखियाओं को शिक्षा के गुणवत्ता को बढ़ाने और लोगों में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बहाल करने के लिए विशेष प्रयास का आह्वान किया है। वह वीरवार को तोशाम स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड के सभी प्राचार्यों व मुख्य अध्यापकों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान ने की तथा संचालन प्राचार्य सुनील कुमार जैन ने किया। बैठक में उनके द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर माइक्रो प्लानिंग कर मूर्तरूप देने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने एक भी छात्र शिक्षा से वंचित ना हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक विद्यालयों के मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने को कहा गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के विषय विशेषज्ञों के साथ समन्वय बनाकर समय सीमा में कार्य सम्पन्न करने को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में दिसंबर तक बोर्ड कक्षाओं के कोर्स पूर्ण हो जाना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों से अपने अधीनस्थ प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के मॉनिटरिंग करने तथा गणवेश पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, भवन की स्थिति और महत्वपूर्ण शिक्षकों की समय पर उपस्थिति पर बल दिया। बैठक में जिला गणित विशेषज्ञ तथा जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने भी विभाग की ओर से चलाई गई अन्य योजना के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें समय पर पूरा करने के लिए सभी मुखियाओं से अनुरोध किया।
विज्ञापन

बैठक में स्कूल ऑफिसर एसोसिएशन के जिला प्रधान राज सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया तथा हर हालत में जिले को शिक्षा के गुणवत्ता में प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास के तहत उन्हें समर्थन देने का वादा किया। बैठक में खंड के विभिन्न विद्यालयों के मुखिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें