फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिव्यांग क्रिकेटरों ने हरियाणा दिवस पर दिखाई खेल प्रतिभा

Sun, 02 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सोनीपत स्थित अंतिल क्रिकेट अकादमी मैदान में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ की दिव्यांग खिलाड़ियों की टीमों के बीच दो दिवसीय डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादयान ने बतौर मुख्य अतिथि किया। पहले दिन खेले गए मुकाबले में हरियाणा और दिल्ली की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए और दिल्ली को 155 रन का लक्ष्य दिया। हरियाणा की ओर से अजय बिंदु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 39 गेंदों पर 52 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने चार ओवर में केवल 18 रन देकर 4 विकेट झटके।
दिल्ली की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष तो किया, लेकिन पूरी टीम 143 रन पर सिमट गई। हरियाणा ने यह मुकाबला 11 रन से जीत लिया। उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अजय बिंदु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के हौसले और प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम प्रवक्ता अशोक कुमार भारद्वाज (भिवानी) ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1,51,000 रुपये द्वितीय टीम को 1,00,000 रुपये और तृतीय टीम को 51,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें