फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन सेंटर में गैर हाजिर मिलने पर शिक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली अग्रवाल ने मंगलवार को अपनी टीम सहित जिला सामान्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीण केंद्रों का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान बामला के आइसोलेशन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक गैर हाजिर मिला, जिसे तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची डॉ. दीपाली ने जिला सामान्य अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट, आइसोलेशन वार्ड, उमंग ओपीडी, एंबुलेंस सहित कोरोना को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही कोविड ड्यूटी के हाजरी रजिस्टर और फाइलों की जांच की। जिसके बाद बामला पीएचसी की निरीक्षण किया और होम आइसोलेट मरीजों के घरों पर किट की जांच भी की। बामला आइसोलेशन में हाजरी रजिस्टर के दौरान पाया कि ड्यूटी शिक्षक सिर्फ एक बार ही ड्यूटी पर आया है, वह पूरे माह गैर हाजिर रहा। जिसको लेकर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डीएसओ डॉ. राकेश खटक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. विनोद पंवार, डॉ. परवीन, डॉ. लावांशु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें