फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी और लोहारू स्टेशन पर 15 को बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में नेशनवाइड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 के तहत इस माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 नवंबर को लोहारू और भिवानी रेलवे स्टेशन पर विशेष शिविर लगाया जाएगा जिसमें पेंशनरों को निशुल्क डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


यह अभियान बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस दौरान मंडल के कुल 22 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ डीएलसी बनाने के शिविर लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने बताया कि पेंशनरों को शिविर में आने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, नवीनतम पीपीओ की प्रति और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क डीएलसी बनवाने का लाभ उठाने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पेंशनर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी साथ लाएं ताकि वे भविष्य में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को सीख सकें। यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 4.0 अभियान, केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया विजन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें