फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: त्रिवेणी जोहड़ी और जूई नहर घाट पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
जूई नहर के पास छठ पूजा घाट पर टेंट लगाते श्रमिक।
विज्ञापन
भिवानी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को बैंक कॉलोनी स्थित त्रिवेणी जोहड़ी और तोशाम रोड स्थित जूई नहर घाट पर छठ पूजा महोत्सव आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल होंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा समिति भिवानी के तत्वावधान में त्रिवेणी जोहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, विधायक घनश्याम दास सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समिति संरक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि छठ पर्व पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है। यह पर्व स्वच्छता, आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रती विधि-विधान से पूजा करते हैं। समिति संरक्षक अभिषेक त्रिपाठी, अध्यक्ष सर्वजीत पटेल ने अतिथियों से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव का निमंत्रण दिया। समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद लेने की अपील की।
विज्ञापन


छठ महापर्व पूजा के लिए जूई नहर के समीप सजने लगा घाट
तोशाम रोड स्थित जूई नहर के समीप छठ पूजा घाट को महापर्व के लिए सजाया जा रहा है। पूर्वांचल परिवार संघ की ओर से रविवार को यहां छठ पूजा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए घाट पर टेंट लगाने सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। जिले में करीब तीन हजार से अधिक पूर्वांचल परिवार रहते हैं। पिछले कई वर्षों से जूई नहर के पास छठ पूजा के लिए स्थायी घाट बनाया गया है जहां हर साल मेले का आयोजन होता है। रविवार को बड़ी संख्या में पूर्वांचल परिवारों के श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए जुटेंगे। छठ महापर्व के तहत शनिवार को खरना की रस्म निभाई गई। रविवार शाम को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का संकल्प पूरा करेंगी। इस दौरान परिवार के सदस्य भी घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। सोमवार अलसुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें