फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम जन्मोत्सव के लिए उमड़ेगे श्रद्धालु

Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
विज्ञापन
भिवानी। देवउठनी एकादशी पर राजस्थान के खाटू में होने वाले श्याम जन्मोत्सव के लिए जिले से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर भिवानी जंक्शन से जयपुर और रेवाड़ी जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने और शेड्यूल तैयार करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी एक सप्ताह पहले से ही भक्त रींगस के लिए जाने लगते हैं। फिलहाल भिवानी से जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। कई श्रद्धालु भिवानी से रेवाड़ी तक ट्रेन से जाकर वहां से रींगस के लिए ट्रेन पकड़ते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जयपुर से प्रतिदिन सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचती है। वहीं गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचती है। यह ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी सहित 16 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस रूट पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर, 1, 4, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर (कुल 11 ट्रिप) को रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इन्हीं तिथियों पर रात 2:20 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 16 डेमू कोच होंगे।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर, 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर (कुल 12 ट्रिप) को सुबह 11:45 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन इन्हीं तिथियों पर दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर सहित 10 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में आठ साधारण श्रेणी और दो गार्ड कोच सहित कुल 10 डिब्बे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें