फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्याम और अलख मंदिर में हुए जागरण में रात भर झूमे भक्त

Fri, 22 Mar 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्याम मंदिर में बाबा श्याम की पूजा अर्चना करते  कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल।
विज्ञापन
बहल। फाल्गुन मास की एकादशी पर आयोजित एकादशी उत्सव में श्याम मंदिर व अलख मंदिर में भजनों की रसधार बही। बाहर से आए गायक कलाकारों ने बाबा की महिमा का ऐसा समा बांधा की भक्तजन रात भर भजनों की मस्ती में झूमते, नाचते व गाते रहे। श्याम मंदिर में जागरण की शुरुआत बुधवार रात को करीब नौ बजे हुई।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जागरण की शुरुआत में चिड़ावा से आए बबलू गोयल ने गणेश वंदना की। शुभम गोयल ने जब से लगाई बाबा घर में तस्वीर, दिल्ली से आए पुष्प ने शीश के दानी महाबलवानी, खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा, लव अग्रवाल ने श्याम मिलेगा बैठा सिंघासन पर व हमारा काम होगा बाबा तेरा नाम होगा भजन सुनाया।
सार्वजनिक पार्क में आयोजित अलख बाबा के जागरण में महंत विकास गिरि महाराज, केशवनाथ महाराज, सुशील गिरि, राकेश गिरि, दर्शन गिरि, दीवाली नाथ, बलबीर गिरि, साध्वी गोशिका गिरि ने जागरण की शुरुआत की। बाबा सुमेर नाथ ने तेरा दरबार सांवरा, सारे जहां से न्यारा सुनाकर भक्तिभाव का संचार किया। पारूल भगत ने बूटी ज्ञान की दिला दे, गुरुदेव दर्द मेरी नस नस में, गायक दीपक मतलौडा ने भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल का महंत विकास गिरि ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बहल ऋषि मुनियों व साधू संतों की तपोभूमि रही है। यहां हर धर्म, संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें