पहलवानों का हाथ मिलवाते गांव के सरपंच व मन्दिर कमेटी के सदस्य।
जूई। बाबा राजनाथ धाम पर चंदावास, झुन्डावास व बाबरवास की कमेटी की ओर से कुश्ती दंगल करवाया गया। इसमें 21 हजार रुपये का पहला दंगल बजरंग धारेडू ने जीता। सुमित्रा द्वारका ने लड़कियों में पहला इनाम अपने नाम किया।
तीनों गावों के सरपंचों व मंदिर कमेटी ने विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। 22 मार्च को 71 हजार रुपये इनाम की हरियाणा स्टाइल कबड्डी करवाई जाएगी। बाबा गंभीरनाथ ने बताया कि बाबा राजनाथ की याद में मेला, भंडारा व 71 हजार रुपये इनाम की हरियाणा स्टाइल कब्बडी 22 मार्च को करवाई जाएगी। इस अवसर पर सरपंच बाबरवास राजेन्द्र सिंह, सरपंच चन्दावास राजकुमार, बहादुर सिंह, भगत सिंह कोठारी, पूर्व सरपंच ज्ञानीराम, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता
2100 रुपये की इनामी कुश्ती में सुमित बिलावल को हराकर सुमित धारेडू व हैप्पी सासरोली ने अजित धारेडू को हराकर इनाम जीता। 5100 रुपये का इनाम शुभम धारेडू ने जीता। 1100 रुपये की कुश्ती सुमित द्वारका ने अमन सासरोली को व दिनेश सांगा ने अमित को हराकर जीत दर्ज की। संदीप गोलागढ़ को हराकर बजरंग धारेडू ने पहला दंगल जीता। लड़कियों की कुश्ती में अंकिता द्वारका ने कंचन हिसार को हराकर, आशा द्वारका ने सीमा को हराकर, दीक्षा ने अन्नू द्वारका को हराकर 500 रुपये का इनाम जीता। अन्नू द्वारका को भक्ति लोहानी ने व दीक्षा बिधनोई को सुमित्रा द्वारका ने हराकर 1100 रुपये का दंगल अपने नाम किया।