फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रतेरा में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
गांव रतेरा में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित चेयरपर्सन अनिता मलिक व अन्य ।
विज्ञापन
भिवानी। गांव रतेरा में जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने करीब 50 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अनिता मलिक ने बताया कि 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंबेडकर भवन का उद्घाटन किया गया है। 14 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का लोकार्पण किया गया। वहीं सात लाख रुपये की लागत से राजपूत धर्मशाला के कार्यों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आठ लाख रुपये की लागत से चार वाटर कूलर लगाए गए हैं तथा 5 लाख रुपये की लागत से 30 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों के विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। मलिक ने कहा कि वे पूरे जिले में समान रूप से विकास कार्य करवा रही हैं। कार्यक्रम में पार्षद शीला देवी, पार्षद डॉ. नरेंद्र देवराला और पार्षद सुमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें