फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खराब मौसम के बावजूद मुख्यालय की मंडी में हुई 493 क्विंटल सरसों खरीद

Wed, 29 Mar 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान बस स्टैंड रोड से गुजरता स्कूटी सवार।
विज्ञापन
भिवानी। खराब मौसम के बावजूद जिला मुख्यालय की मंडी सहित बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में किसानों की सरसों खरीद कराई गई। भिवानी मंडी में बुधवार को किसानों की 493 क्विंटल सरसों खरीदी गई। जबकि मंगलवार को 50 क्विंटल सरसों नेफेड ने हैफेड के माध्यम से खरीदी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी सरसों की खरीद आरंभ हो गई। बुधवार को बूंदाबांदी में भिवानी मंडी में किसानों की सरसों भी भीगी। जिसे अब सुखाने में किसानों को काफी वक्त लगेगा वहीं गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ेगा। बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने एकाएक करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बारिश हुई। हैफेड अधिकारियों ने भिवानी मंडी में शेड के नीचे किसानों की सरसों की बोली शुरू कराई। निर्धारित मापदंडों के हिसाब से किसानों की 493 क्विंटल सरसों खरीदी। अब तक खरीद शुरू होने के बाद यह सरसों की यह बड़ी खरीद दर्ज की गई है।

मंडी में किसानों की सरसों की आवक बढ़ गई है। नियमित रूप से सरसों की खरीद कराई जा रही है। इसी के साथ सरसों का उठान भी सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न बने। मंडी में बूंदाबांदी के बाद प्लेटफार्म व कई जगह बरसाती पानी का ठहराव भी बना। जिसकी वजह से किसानों की ढेरियां भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार, परचेजर, हैफेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें