फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दोबारा हुई परीक्षा में चली नकल, नौ नकलची पकड़े

Wed, 29 Mar 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पेपर लीक हुए परीक्षा केंद्रों की बुधवार को जिला मुख्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर पुन: परीक्षा कराई गई। इसमें नकल के नौ मामले दर्ज किए गए। हालांकि बोर्ड अधिकारियों को कहीं से भी कोई पेपर लीक की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं की 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इसमें 4518 विद्यार्थी शामिल हुए। बुधवार को दसवीं के हिंदी, ड्राइंग, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, संगी, अंग्रेजी व गणित विषय की पुन: परीक्षा हुई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि बुधवार को हुई पुन: परीक्षाओं में नकल के नौ मामले दर्ज किए गए हैं। 31 मार्च को सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की कुछ विषयों की पुन: परीक्षा के लिए जिला मुख्यालयों पर 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 2612 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें