कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल को ज्ञापन सौंपते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के
कैरू। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड कैरू ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रोष जताया। इस दौरान चिराग योजना, पहली कक्षा में दाखिले की आयु बढ़ाने को लेकर, स्कूल मर्जर पॉलिसी को लेकर, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इसमें बाद उन्होंने कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिला सचिव राजेश सभ्रवाल ने कहा कि 19 फरवरी को पुरानी पेंशन को लेकर पंचकूला में घेराव व 24 फरवरी को संसद भवन के घेराव करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र मील, सतबीर लेघां, मुकेश गोलागढ़, संदीप पंघाल, कुलदीप ढाका, सुशीला शिमली उपस्थित रहे। संवाद