फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिले में 54 ने जीएनएम और 42 ने एएनएम की परीक्षा की उत्तीर्ण

Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्यकर्मियों के विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। पिछले दिनों जीएनएम की 26 पदों के लिए 459 ने परीक्षार्थी थे, जिनमें से 54 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 12 फरवरी एएनएम के 25 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया। इनमें 621 परीक्षार्थियों में से 42 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

वहीं दोनों की पदों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है, जिनकी जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है, जिसकी वजह से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को भी उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए मेडिकल ऑफिसर, जीएनएम, एएनएम, काउंसलर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
एनएचएम के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें जीएनएम और एएनएम की लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है, जिनकी अंतिम सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें