फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली की मांग, कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बहाली की मांग को लेकर अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देते इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। सिंचाई विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली की मांग के लिए सोमवार को इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक दोनों कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, बीएंडआर और पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन भिवानी के जिला प्रधान संजय जैन ने बताया कि कैरू में सिंचाई विभाग की ओर से एक जलाशय का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। आठ मई को यमुना वाटर सर्विसेज सर्कल भिवानी के अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां नोटिस कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में ठेकेदार ने कमियों को ठीक करने का कार्य शुरू भी कर दिया था। संजय जैन ने बताया कि उसी दिन अधीक्षण अभियंता ने दोनों कनिष्ठ अभियंताओं, संबंधित एसडीओ और कार्यकारी अभियंता की चार्जशीट के लिए मुख्यालय को पत्र भेज दिया। इसके बाद मुख्यालय ने 13 मई को दोनों कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने 14 मई को अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई से मुलाकात कर दोनों जेई के साथ हुए अन्याय से अवगत करवाया था। कार्रवाई वापस लेने के लिए 18 मई तक का समय दिया गया था लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर अब धरना शुरू किया गया है।
इस मौके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय जैन पब्लिक हेल्थ, उपाध्यक्ष गौरव तंवर सिंचाई विभाग, कनिष्ठ अभियंता ब्रिजेश जावला, विजय जावला, महेंद्र सिंह और सचिन मौजूद रहे।

वर्जन :::
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ मामूली अनियमितताएं पाई गई थीं जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। उसी आधार पर दोनों कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित किया गया। बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। मुख्यालय स्तर पर इस संबंध में बातचीत चल रही है और जल्द ही बहाली के आदेश आने की संभावना है। -ओपी बिश्नोई, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें