फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाजरे की पुली में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गांव खावा निवासी सचिन ने बहल थाना प्रभारी को शिकायत देकर उनके खेत में बाजरे की पुली में आग लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सचिन ने शिकायत में बताया है कि उसके खेत में बाजरे की पुली रखी थी। इन पुलियों में गांव के ही एक व्यक्ति ने द्वेष भाव के चलते आग लगा दी।
विज्ञापन

सचिन ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 10 दिन पहले उसके पिता को धमकी दी थी कि ये पुलिया उठा लें, नहीं तो इनमें आग लगा दूंगा। इसके एक दिन बाद उनके खेत में गोली भी चलवाई थी। इस जमीन का मुकदमा तोशाम न्यायालय में विचाराधीन है और इस मुकदमे बारे सारे दस्तावेज बहल थाना में भी जमा है। सचिन ने कहा कि उनकी माता की तबीयत ठीक नहीं है और हिसार अस्पताल में भर्ती है। माता की देखभाल के लिए उनके पिता सुरेंद्र उनके पास रहते है। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की कि खेत में बाजरे की पुली में आग लगाने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें