फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुधीवास की बिजली लाइन को बहल फीडर से जोड़ने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सुधीवास गांव की बिजली समस्या को लेकर एसडीओ ऋषभ को ज्ञापन सौंपती बीडीसी उप चेयरपर्सन प्रमिला मान
विज्ञापन
बहल। सुधीवास गांव की बिजली आपूर्ति को दोबारा बहल फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण पंचायत समिति की उप चेयरपर्सन प्रमिला मान के नेतृत्व में बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि जब से गांव की बिजली लाइन को बहल फीडर से हटाकर दूसरी लाइन से जोड़ा गया है,्र तब से गांव में बिजली संकट बना हुआ है। उन्होंने गांव की लाइन को फिर से बहल फीडर से जोड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले सुधीवास गांव को बहल फीडर से बिजली आपूर्ति होती थी और उस समय बिजली संबंधी कोई समस्या नहीं थी। कुछ समय पहले बहल से सुधीवास जाने वाली लाइन में फॉल्ट आने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गांव को सुरपुरा, पातवान और गरवा लाइन से जोड़ दिया गया था। इसके बाद से गांव को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि जब भी सुरपुरा, पातवान या गरवा गांव की लाइन में कोई खराबी आती है तो सुधीवास गांव की बिजली भी काट दी जाती है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण बहल स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और एसडीओ को अपनी मांग से अवगत कराया।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा और बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से पातवान और गरवा के लिए नई बिजली लाइन डाली जा रही है। इस नई लाइन से ही सुधीवास गांव को भी जोड़ा जाएगा जिससे गांव के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
पंचायत समिति की उप चेयरपर्सन प्रमिला मान ने बताया कि एसडीओ ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि गांव की बिजली संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें