फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकपुर पटवार खाने पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
26 फोटो गांव मिलकपुर में ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार व पुलिस कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिलकपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने पटवार खाने पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पटवारी पर इंतकाल करवाने के नाम पर ज्यादा राशि लेने व मुआवजे की राशि पास करवाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। ग्रामीणों द्वारा पटवार खाना पर ताला जड़े जाने की सूचना पाकर नायब तहसीलदार सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव मिलकपुर निवासी कुलदीप सिंह यादव नंबरदार, बबलू यादव, ओमप्रकाश, साधूराम, रामकिशन, जगत सिंह, उमेद सिंह, राजकुमार सिंकदरपुर, सुरेश कुमार, बगडावत सिंह, मिलकपुर के पूर्व सरपंच रामअवतार ने बताया कि मिलकपुर के पटवार खाने में इस समय दो पटवारी बैठते हैं। जिनके पास नौ गांवो का काम है। जहां इंतकाल की फीस से ज्यादा राशि ली जा रही है। मुआवजा पास करवाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जनता के काम के नाम पर पटवारी अपने अपने क्षेत्र का हवाला दे अन्य गांव का ही काम करने की बात करते हैं। इस समय में दो पटवारियों में से केवल एक ही पटवारी आ रहा है। जनता दो पटवारियों की हरकतों से परेशान हो रही है। इन बातों से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे पटवार खाने को ताला जड़ दिया। सूचना पाते ही सवा एक बजे नायब तहसीलदार अशोक कुमार पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने दो पटवारियों के तबादले की मांग की। अवैध वसूली के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच की मांग उठाई।
गांव मिलकपुर में पटवारे खाने पर ताला लगाए जाने की जानकारी मिली थी, जहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगा दोनो पटवारियाें की बदली करने की मांग की है। जिसकी रिपोर्ट डीसी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, नायब तहसीलदार बवानीखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें