फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाल सेवा आश्रम में बच्चों से मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 31 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। शहर के बाल सेवा आश्रम में बच्चों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया असीजा ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष को शिकायत भेजकर आश्रम का निरीक्षण कराने और बच्चों से प्रबंधन की अनुपस्थिति में बातचीत करने की मांग की है।
प्रिया असीजा 30 अक्तूबर को परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाने के लिए आश्रम पहुंची थीं। वह पिछले कई वर्षों से आश्रम आती रही हैं और वहां रहने वाले कुछ बच्चे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। इस दौरान बच्चों ने उनसे बातचीत में अपनी पीड़ा साझा करते हुए आश्रम के एक कथित पदाधिकारी पर मारपीट करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बच्चों ने हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले दिनों आश्रम के एक बच्चे को बिना कारण पीटा गया था। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में बाल कल्याण समिति के सदस्यों को भी शिकायत दी गई थी लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों ने यह आरोप भी लगाया कि आश्रम के मुखिया चाहते हैं कि वे आश्रम छोड़कर भाग जाएं।
प्रिया असीजा ने बच्चों की ओर से बताई गई परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि बाल सेवा आश्रम जैसे संस्थानों में रहने वाले बच्चे विशेष संरक्षण और देखभाल के पात्र हैं। उन्हें सुरक्षित वातावरण के साथ स्नेह और सम्मान मिलना चाहिए। बच्चों को भय, मारपीट या प्रताड़ना का सामना करना पड़े तो यह गंभीर विषय है। आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को बदनाम करना नहीं है बल्कि आश्रम में रह रहे बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


आयोग से की ये मांगें
प्रिया असीजा ने 31 अक्तूबर को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंचकूला की अध्यक्ष को लिखित शिकायत भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आश्रम का निरीक्षण कराने और बच्चों से प्रबंधन की अनुपस्थिति में स्वतंत्र एवं गोपनीय माहौल में बातचीत करने का आग्रह किया है। साथ ही कथित मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा बाल कल्याण समिति को पहले दी गई शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई का संज्ञान लेने की मांग की है। शिकायत में बच्चों को धमकी, दबाव और किसी भी तरह के प्रतिशोध से सुरक्षा देने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें