फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नौरंगाबाद के 38 किसानों के साथ धोखाधड़ी कर 22 एकड़ जमीन अपने नाम कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नौरंगाबाद के 38 किसानों के साथ दीप ग्लोबल नामक निजी कंपनी द्वारा 22 एकड़ जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने जमीन खरीदने के नाम पर चेक देकर बाद में भुगतान नहीं किया और चेक बाउंस हो गए। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उप प्रधान कामरेड ओम प्रकाश के नेतृत्व में किसान जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में उपमंडल नागरिक अधिकारी महेश कुमार से मिले और ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसानों के साथ न्याय होगा।
जानकारी के अनुसार दिसंबर माह 2025 में कंपनी ने नौरंगाबाद गांव के 38 किसानों की 22 एकड़ जमीन 1.5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने का वायदा किया था। इसके बदले किसानों को भुगतान के लिए चेक दिए गए थे। किसानों ने बिचौलियों और कंपनी अधिकारियों पर भरोसा कर जमीन की रजिस्ट्री कंपनी के नाम कर दी थी। बाद में जब किसानों ने चेक अपने-अपने बैंक खातों में जमा कराए तो सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने संपर्क करना भी बंद कर दिया। इस धोखाधड़ी से परेशान किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कंपनी की ओर से एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। मंगलवार को सभी किसान जिला उपायुक्त से मिलकर रजिस्ट्री वापस उनके नाम करवाने की मांग करेंगे। किसान सभा के जिला उप प्रधान कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि संगठन किसानों के साथ हुई इस धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा 25 जून को होने वाली महापंचायत में भी उठाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें