फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह माह में हत्या, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामलों में आई कमी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस के लगातार अपराध नियंत्रण अभियान का असर वर्ष 2026 की पहली छमाही में दिखाई दिया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि जनवरी से जून 2025 की तुलना में वर्ष 2026 की समान अवधि में हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, लूट, डकैती, मारपीट और अन्य कई गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। जिला पुलिस ने अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2025 के दौरान हत्या के 15 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या घटकर नौ रह गई। इस प्रकार हत्या के मामलों में 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। हत्या के प्रयास के मामलों में वर्ष 2025 में 20 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 11 रह गई जो 45 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।
सामान्य मारपीट के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2025 में 30 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 में इनकी संख्या घटकर 18 रह गई। गंभीर चोट के मामलों में वर्ष 2025 के 113 मामलों की तुलना में वर्ष 2026 में 84 मामले दर्ज हुए जिससे 25.7 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामलों में भी 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वर्ष 2025 में ऐसे 15 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 में नौ मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म के अतिरिक्त अन्य यौन संबंधी अपराधों में भी 33.3 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2025 में ऐसे तीन मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 में इनकी संख्या घटकर दो रह गई।
डकैती के मामलों में सबसे अधिक सुधार दर्ज किया गया। वर्ष 2025 में डकैती के दो मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। वहीं लूट के मामलों में पांच से घटकर चार मामले दर्ज हुए जो 20 प्रतिशत की कमी है।
तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में 103 से घटकर 80 मामले दर्ज हुए जबकि आपराधिक अतिक्रमण के मामले 38 से घटकर 34 और आपराधिक धमकी के मामले 70 से घटकर 64 रह गए। आबकारी अधिनियम के मामलों में भी 76 से घटकर 64 मामले दर्ज हुए जिससे 15.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।


प्रमुख अपराधों में दर्ज हुई कमी
जनवरी से जून 2026 के दौरान हत्या में 40 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 45 प्रतिशत, सामान्य मारपीट में 40 प्रतिशत, गंभीर चोट के मामलों में 25.7 प्रतिशत, दुष्कर्म में 40 प्रतिशत कमी आई। वहीं अन्य यौन संबंधी अपराधों में 33.3 प्रतिशत, लूट में 20 प्रतिशत, तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में 22.3 प्रतिशत, आपराधिक अतिक्रमण में 10.5 प्रतिशत कमी आई। आपराधिक धमकी में 8.6 प्रतिशत तथा आबकारी अधिनियम के मामलों में 15.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वर्ष 2026 की पहली छमाही में डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।


जिला पुलिस का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। जिला पुलिस द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों एवं संगठित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रभावी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। - सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें