फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब जिला न्यायालय परिसर में प्रथम खंड के ऊपर 73 नए चैंबर्स निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 10 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर। 
विज्ञापन
भिवानी। अब जिला न्यायालय परिसर में प्रथम खंड के ऊपर 73 नए चैंबर्स निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बार एसोसिएशन की तरफ से हाई कोर्ट की भवन निर्माण कमेटी की बैठक में निर्देश के बाद पांच लाख रुपये पीडब्ल्यूडी विभाग के पास जमा कराए हैं। जिसके बाद नए चैंबर्स निर्माण के लिए अब जल्द ही संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन टीम द्वारा कर अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद नए चैंबर्स निर्माण का काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिला बार एसोसिएशन से करीब तीन हजार अधिवक्ता पंजीकृत हैं। जबकि दो खंडों में 452 अधिवक्ता चैंबर्स बने हैं। लगातार अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय में प्रैक्टिस के दौरान बैठने का संकट बना है। एक चैंबर्स में कई अधिवक्ता बैठते हैं। इसकी वजह से काफी दिक्कतें भी अधिवक्ताओं को झेलनी पड़ती हैं। जिला बार एसोसिएशन भिवानी की तरफ से प्रथम खंड के ऊपरी हिस्से में नए चैंबर्स निर्माण का खाका तैयार किया गया। इसको लेकर 24 सितंबर को भवन समिति हरियाणा की बैठक न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी की अध्यक्षता में हुई।
नए चैंबर्स निर्माण से पहले संरचनात्मक सुरक्षा सलाहकार द्वारा साइट का मूल्यांकन किया जाना अनिवार्य किया गया। इसके लिए करीब पांच लाख की राशि बार द्वारा देने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस बैठक के बाद जिला बार एसोसिएशन की तरफ से पीडब्ल्यूडी विभाग को पांच लाख की राशि चेक के माध्यम से जमा कराई गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नए चैंबर्स निर्माण को लेकर तकनीकी अधिकारियों की टीम साइट का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और वादियों के लिए भी बनेंगे अलग-अलग रास्ते
जिला बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर के अनुरोध पर न्यायिक न्यायालय परिसर भिवानी में अधिवक्ता और वादियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग प्रवेश रास्तों का निर्माण भी होगा। मुख्य वास्तुकार हरियाणा कार्यालय द्वारा स्थल का दौरा करने के बाद वादियों और अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिवानी तथा जिला बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। अब इसका लेआउट प्लान तैयार किया जा रहा है।

जिला बार एसोसिएशन में वर्तमान में करीब तीन हजार से अधिक अधिवक्ता पंजीकृत हैं। भिवानी बार एसोसिएशन की तरफ से प्रथम खंड के ऊपरी हिस्से में 73 नए चैंबर्स निर्माण का प्रस्ताव समिति की बैठक में रखा गया था। जिसे मंजूरी मिलने के बाद पांच लाख रुपये का चेक पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपा जा चुका है। इसके बाद संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन किया जाना है। इस रिपोर्ट के बाद नए चैंबर्स निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। अधिवक्ताओं और वादियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस पर भी जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें