फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील कराए पानी के सैंपल दिल्ली की लैब में होगी जांच

Sun, 11 Oct 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पानी साफ करने की बजाए सीधे ड्रेन में डालने की शिकायत पर शनिवार को जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने विजिलेंस टीम को साथ लेकर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दादरी और ढाणा रोड स्थित दोनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर पानी के सैंपल सील करवाये। इन सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली की लैब में भेजा जाएगा। जनस्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि सैंपल फेल हुए तो अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ शनिवार सुबह करीब 11 बजे विभाग की विजिलेंस टीम के साथ अचानक ढाणा रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। मंत्री सर्राफ की मौजूदगी में जलापूर्ति विभाग के विजिलेंस टीम ने ट्रीटमेंट प्लांट से पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन


इन सैंपलों की जांच होगी कि कि ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी में खेती के प्रयोग के लिए सभी तत्व मौजूद है या नहीं। ये सैंपल पब्लिक हेल्थ की विजिलेंस शाखा के अधीक्षक अभियंता पंकज कंबोज व कार्यकारी अभियंता विजय कुमार ने सील करवाए। मंत्री ने ट्रीटमेंट प्लांट की सभी मशीनों व उपकरणों के बारे में जानकारी ली और उनकी जांच करवाई।

यहां के बाद जनस्वास्थ्य मंत्री दादरी रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। वहां पर मंत्री ने ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश  दिए। साथ ही कहा कि अगर इस मामले में कोई ढिलाई बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी चैक किया। सभी कर्मचारी हाजिर मिले।

सैंपल हुए फेल तो खैर नहीं: सर्राफ
जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने निरीक्षण के बाद कहां कि लोगों की शिकायत के बाद छापा मारा गया है। शिकायत थी कि ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को सही साफ नहीं किया जा रहा है। कई बार तो सीधे ही पानी को ड्रेन में छोड़ दिया जाता है। जो कि फसलों के लायक भी नहीं होता। सेंपल लिये गए है। अगर सैंपल फेल मिले तो अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह जांच अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें