फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

Wed, 16 Sep 2015 12:18 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसावास गांव के पास एक वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की शाम सात बजे हुआ।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ निवासी विजय कुमार और नवीन कुमार बाढड़ा में किसी कार्य से आए थे। देर शाम दोनों अपने घर स्कूटी से लौट रहे थे तो हंसावास गांव के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।

जहां 40 वर्षीय विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतक के परिजन नरेंद्र की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र को दो लड़की और एक लड़का है। वह मजदूरी करता था। बाढड़ा थाने से एसआई श्याम सुंदर और एएसआई राजबीर ने बताया कि किस वाहन ने हादसा किया है, इसके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें