फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से ममेरे भाई की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:26 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवंडी (पंजाब) से यहां अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बारात रवानगी से कुछ पहले हुए इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्कूली बस और बाइक की भिड़ंत में मृतक के दो दोस्त भी घायल हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव सागवान में एक शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गया जब एक निजी स्कूल की बस और बाइक के बीच सड़क हादसा हो गया। तलवंडी से छात्र कुलदीप अपने मामा के लड़के अनिल की शादी में शामिल होने के लिए गांव सागवान आया हुआ था। मंगलवार सुबह बारात रवानगी से पहले कुलदीप, सरल से सोमेश और सागवान निवासी अंकित खेत में घर से स्नान आदि कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कोहरे में एक निजी स्कूल की बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

हादसे के बाद तीनों घायलों को तोशाम के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां से तुरंत रेफर कर दिया गया। हिसार के एक निजी अस्पताल में तलवंडी के कुलदीप ने दम तोड़ दिया। वहीं अनिल के चचेरे भाई अंकित और बुआ के पोते सरल निवासी सोमेश अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मृतक के मामा अजीत की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि अजीत की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें