फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीएड-एमएड में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 17 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत संबद्ध बीएड और एमएड कॉलेजों में रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। बीएड, बीएड विशेष शिक्षा, एमएड और एमए एसडब्ल्यूडीएस पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर नए आवेदन भी आमंत्रित कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया एनसीटीई और आरसीआई के नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम शिक्षण दिवसों की अनिवार्यता पूरी करने की शर्त पर होगी।
इच्छुक विद्यार्थी 17 नवंबर को दोपहर एक बजे तक संबंधित कॉलेज में पंजीकरण करवा सकेंगे। इसी दिन शाम चार बजे तक प्रतीक्षा सूची सहित मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 18 नवंबर शाम चार बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। रिक्त सीटें बचने पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को भी दाखिले का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के इस फैसले से प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें