फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी

विज्ञापन
राजकीय आईटीआई देवराला का भवन।
विज्ञापन
कैरू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इससे उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

हालांकि ट्रेड चयन का विकल्प अभी उपलब्ध नहीं होने से आवेदकों में संशय की स्थिति बनी हुई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश की सरकारी आईटीआई में मैपिंग प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण फिलहाल विद्यार्थियों को ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संभावना है कि दाखिले की अंतिम तिथि के बाद संबंधित लिंक उपलब्ध कराया जाएगा जिसके बाद विद्यार्थी ट्रेड का चयन कर सकेंगे। ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध न होने से आवेदकों को यह चिंता बनी हुई है कि किस आईटीआई में कौन-सी ट्रेड में दाखिला मिलेगा। इस कारण कई विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


आईटीआई में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। नंदगांव आईटीआई में नौ ट्रेडों में कुल 280 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं ट्रेड चयन के विकल्प को लेकर जो संशय बना हुआ है उसके लिए आवेदकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में विभाग जल्द ही कोई निर्णय लेगा। - इंद्र सिंह सैनी, कार्यवाहक प्राचार्य, नंदगांव राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें