फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल नगर में मृत पक्षी मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
पटेल नगर में मृत मिले पक्षी का सैंपल सील करते पशुपालन विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पटेल नगर में एक मृत पक्षी (स्वॉलो स्पैरो) मिलने से हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते लोग घरों से नहीं निकले। बाद में सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक कोयल के सैंपल सील किए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भिवानी जिले में अभी तक बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं आए है। एक-दो पक्षी तो अत्यधिक ठंड के कारण भी दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

मामला शनिवार सुबह का है। पटेल नगर की एक गली में एक मृत पक्षी मिली। घर के बाहर मृत पक्षी को देख मकान में रहने वाले लोगों के अलावा आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बच्चों को भी मृत पक्षी के आसपास तक नहीं जाने दिया गया। दोपहर तक गली सुनसान सी नजर आई। दोपहर में सूचना के बाद पशुपालन विभाग की तीन सदस्यीय टीम वीएलडीए वीरेंद्र के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने मृत पक्षी को पॉलिथीन में पैक किया। जिसके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बताया कि प्रदेशभर में बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है और आज हमारे यहां अचानक से मृत पक्षी देखी तो आशंका हुई। तभी सूचना दी गई।
पशुपालन विभाग और वन्य प्राणी विभाग कर रहा निगरानी
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशुपालन विभाग और वन्य प्राणी विभाग पक्षियों, प्रवासी पक्षियों पर नजर रखे हुए हैं। पशुपालन विभाग पोल्ट्री फार्मों में भी जांच अभियान चला रहा है। इसके लिए 52 टीमें भी बनाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
भिवानी जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के किसी भी पक्षी में लक्षण नजर नहीं आए हैं। फिर भी लोग सावधान रहे और कहीं मृत पक्षी ज्यादा संख्या में दिखे तो हमें सूचित करें। पटेल नगर में मिली मृत पक्षी का भी सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
- डॉ. जयपाल सिंह, एसडीओ, पशुपालन विभाग
वर्जन-
मृत स्वॉलो स्पैरो मिली है, जिसका सैंपल जांच के लिए सोमवार को भेजा जाएगा। एक-दो पक्षी मरना बर्ड फ्लू की आशंका नहीं जताता। इतने तो सर्दी के मौसम में अक्सर मर जाते हैं। कहीं 8-10 या इससे ज्यादा पक्षी एक साथ मरते हैं तो बर्ड फ्लू की आशंका रहती है।
विज्ञापन

- जयभगवान शर्मा, निरीक्षण वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें