फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खिलाड़ियों के सम्मान समारोह की तैयारियों की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में समारोह स्थल का निरीक्षण करते डीसी साहिल गुप्ता व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के साथ मंगलवार को भीम स्टेडियम का दौरा कर 30 अक्तूबर को होने वाले राज्यस्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। समारोह में एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंडाल, मुख्य मंच और प्रवेश मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ आने वाले परिजनों के बैठने की उचित व्यवस्था करने और मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम और अत्याधुनिक एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। बिजली निगम को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और मुख्य मंच व साउंड सिस्टम के लिए बैकअप के तौर पर हाई-पावर जनरेटर की व्यवस्था रखने को कहा गया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पंडाल के प्रत्येक ब्लॉक में पेयजल के कैंपर रखने और नगर परिषद को पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने के साथ स्टेडियम परिसर व आसपास के रास्तों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि यह गरिमामयी राज्यस्तरीय समारोह है। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और तैयारियों में किसी तरह की कोताही न बरतें ताकि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और उनके परिजनों को परेशानी न हो।
इस दौरान डीएफओ विपिन कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार व महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, खेल विभाग के उपनिदेशक रामहेर सिंह और जिला खेल अधिकारी विद्यानंद मौजूद रहे।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
डीसी ने लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग को मुख्य मंच, वीआईपी व दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, वाटरप्रूफ शामियाने, स्वच्छ पेयजल और अस्थायी शौचालयों का प्रबंध जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को स्टेडियम के भीतर और बाहर सुरक्षा मजबूत करने तथा वीआईपी और आम जनता के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें