फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सहमति पर बढ़ाई जाएगी चांग ड्रेन की लंबाई : डीसी

विज्ञापन
ड्रेन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आदेश देते हुए उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। संवाद न्यूज एज? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने वीरवार को गांव चांग के पास से गुजरने वाली ड्रेन व गांव खरक कलां में तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसानों की सहमति पर ड्रेन की लंबाई बढ़ाने का एस्टीमेट तैयार करें ताकि ड्रेन को और आगे बढ़ाया जाए। जिससे बरसात के दिनों में खेतों में जलभराव न हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चांग के सरपंच देवेंद्र कालड़ा व अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि बरसात के दिनों में ड्रेन ओवरफ्लो हो जाती है और खेतों में भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। इससे किसानों की खेती तबाह हो जाती है। इतना ही नहीं किसान दूसरी फसल से भी महरूम हो जाते हैं। किसानों ने उपायुक्त से इस ड्रेन को दस एकड़ तक बढ़ाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता इकबाल सैनी को निर्देश दिए कि यदि संबंधित जमीन के किसानों की सहमति बनती है तो ड्रेन को आगे बढ़ाने का एस्टीमेट तैयार किया जाए और इसको बढ़ाया जाए।
उपायुक्त ने गांव खरक कलां में रूपावाला तालाब, पीरूवाला तालाब व पुल्लेवाला जोहड़ का जायजा लिया, जहां से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप डाले जाने हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइप लाइन डालने के दौरान गलियों का लेवल सही रहना चाहिए। पाइपों से पानी की निकासी बिना किसी रुकावट व आसानी से होनी चाहिए। गांव के सरपंच अनिल कुमार ने उपायुक्त को बताया कि बरसात के दिनों में तीनों तालाबों में पानी एकत्रित होने के बाद घरों में जाता है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें