फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद बीज व्यापारी की कनपटी पर पिस्तौल तान गल्ले से लूटे 65 हजार, भागते हुए दो लुटेरे धर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा के राजु पाना स्थित एक खाद बीज व्यापारी की दुकान पर नकाबपोश गांव के ही तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने व्यापारी की दुकान के गल्ले में रखी 65 हजार रुपये की नकदी बैग में डाल भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी गेट से टकराकर नीचे गिर गया। इसी दौरान व्यापारी और उसके भाई ने दो लुटेरों को धर दबोचा, जबकि तीसरा युवक फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद खरक पुलिस चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव कलिंगा के राजु पाना निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसकी गांव में खाद बीज और किराना की दुकान है। दुकान के पीछे ही उसका मकान है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह और उसका छोटा भाई रमेश दुकान पर बैठै थे। इसी दौरान अचानक दुकान में मुंह पर गमछा बांधे एक युवक घुसा और पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दी। जबकि दूसरा युवक हाथ में चाकू लेकर दुकान के बाहर खड़ा रहा। तीसरा युवक काले रंग का बैग लिए हुए था। उसने गल्ले के अंदर रखी करीब 65 हजार रुपये की नकदी बैग में डाल ली। जिस आरोपी के हाथ में पिस्तौल थी, वह वारदात को अंजाम देने के बाद भागने लगा तो दरवाजे से टकराकर नीचे गिर गया। इसी दौरान मैंने उसे दबोच लिया। उसके चेहरे से गमछा हटा तो उसकी पहचान गांव के ही नवीन के रूप में हुई। इसी दौरान बैग लेकर भाग रहे युवक को भी उसके छोटे भाई रमेश ने पकड़ लिया। उसके चेहरे से नकाब हटाया तो वह भी गांव का ही आकाश नामक युवक निकला। इसी दौरान हाथ में चाकू लेकर बाहर खड़ा तीसरा आरोपी मौका पाकर भाग निकला। उसकी पहचान भी गौरव के रूप में हो गई।
व्यापारी और उसके भाई ने दुकान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी नवीन और आकाश को काबू किए जाने के बाद मामले की जानकारी खरककलां पुलिस को दी। खरककलां पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को काबू किया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध पिस्तौल और लूट के पैसों से भरा बैग भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

खरक पुलिस चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। वहीं तीसरे आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित लूट की वारदात करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें