फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में संडवा की दयावंती ने जीते दो स्वर्ण, शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में पाई सफलता

Sun, 13 Jul 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खिलाड़ी दयावंती।
विज्ञापन
तोशाम। उपमंडल के गांव संडवा की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट दयावंती ने बेंगलुरु में आयोजित सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अब उन्होंने सितंबर-अक्टूबर में नई दिल्ली में प्रस्तावित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सुरेंद्र संडवा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई तक बेंगलुरु में आयोजित हुई थी जिसमें दयावंती ने शॉटपुट में 7.76 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डिस्कस थ्रो में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
दयावंती की इस उल्लेखनीय जीत पर अखिल भारतीय कालीरामण खाप के राष्ट्रीय प्रधान कर्मबीर कालीरामण, खाप संयोजक रामस्वरूप देवबन, पूर्व राष्ट्रीय प्रधान वीरेंद्र संडवा व सज्जन सिसाय, खाप कोषाध्यक्ष कैप्टन सूबेसिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने एकमत से कहा कि दयावंती की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें