फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अधिवक्ताओं की सेहत पर बढ़ा डेंगू के डंक का खतरा, अधिवक्ताओं ने बैठक कर जताई चिंता

Tue, 12 Nov 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद बार एसो​सिएशन के पदा​धिकारी व सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर स्थित बार सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य मुद्दा अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग कराए जाने की मांग का रहा।
विज्ञापन

दरअसल, कई अधिवक्ता बुखार और डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में अधिकांश जगहों पर पानी की निकासी की व्यवस्था व्यवस्थित नहीं हो रही है। ऐसे में परिसर में मच्छर ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को बुखार और डेंगू की संभावना बनी है। कई साथी तो पहले से ही वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं। अ
ब तक अधिवक्ता चैंबर्स परिसर मेें एक बार भी फॉगिंग नहीं कराई गई है। बैठक में मौजूद एडवोकेट संजय तंवर, रवि राय, अमित ढुल, अनिल बामला, रविन्द्र ग्रेवाल, अरविंद बैराण, रविन्द्र पापोसा ने बताया कि अधिवक्ता चैंबर्स में प्रशासन व नगर परिषद द्वारा फॉगिंग की व्यवस्था कराई जाए ताकि यहां मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में कुछ जगहों पर खुली नालियां हैं, जिनके अंदर भी मच्छर का लारवा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों से भी अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में मच्छर की रोकथाम के प्रबंध किए जाने की मांग की गई है। वहीं बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि अधिवक्ता बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों को भी फोन कर इस संबंध में अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें