फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर पर खड़े ट्रैक्टर का दादरी ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के किसान नरेंद्र के घर पर खड़े ट्रैक्टर का दादरी ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीट बेल्ट का 1000 रुपये का चालान काटा जाना चर्चा में है। किसान ने बताया कि उनका ट्रैक्टर फार्मट्रेक 42, नंबर 16 वाई 4821 केवल कृषि कार्य के लिए उपयोग में था और वह इसे लेकर कभी दादरी नहीं गए।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने ट्रैक्टर को मान ट्रैक्टर कंपनी हांसी को बेचा था। ट्रैक्टर की एनओसी लेने भिवानी एसडीएम कार्यालय जाने पर पता चला कि ट्रैक्टर का चालान काटा गया है। एसडीएम कार्यालय ने कहा कि चालान भरने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी। किसान नरेंद्र ने कहा कि मैं आज तक ट्रैक्टर लेकर कहीं नहीं गया लेकिन घर बैठे ही चालान काट दिया गया, जो पूरी तरह गलत है।
दादरी ट्रैफिक थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि कभी-कभी मिलते-जुलते नंबरों के कारण ऐसी गलतफहमियां हो जाती हैं। किसान ने पुलिस उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस तरह की लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें