फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच अप्रैल को हिसार से भिवानी में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) पांच अप्रैल को जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है। डीसी महावीर कौशिक ने विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे जिले से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
विज्ञापन

इसके अलावा साइक्लोथॉन में शामिल होकर हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने को लेकर पांच अप्रैल को सुबह हिसार से साइक्लोथॉन यात्रा पूरे प्रदेश भर के लिए रवाना होगी।
हिसार से भिवानी के गांव रतेरा में प्रवेश करेगी। उसके बाद गांव ढ़ाणी किरावड़, तोशाम के बाद सांगवान व बापोड़ा होते हुए भिवानी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। उन्होंने विशेषकर कर जिले के युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें और साइक्लोथॉन में भाग लें। डीसी ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा का भिवानी में जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सभी खेल प्रशिक्षकों, खेल अकेडमी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खिलाड़ियों के साथ-साथ स्वयं का भी पंजीकरण करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें